गायिका ममता कच्छावा का जीवन-परिचय | Singer Mamta Kachhawa Biography in Hindi

राजस्थान में छोटी उम्र में कई लोगों ने संगीत की दुनिया में अपना नाम कमाया है ऐसा ही एक नाम  ममता कच्छावा का है जिन्होंने राजस्थानी संगीत की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनाई है  Singer Mamta Kachhawa ने राजस्थानी संगीत में कुछ ऐसे गीत गाए हैं जो आज भी लोग गुनगुनाते हैं। ममता कच्छावा के प्रसिद्ध गीत म्हारी नखराली भाभी (नखरालो देवरियो), घर घर मोदी बोले, थारी जोत जगे घर घर में आदि हैं इन गीत के माध्यम से Mamta Kachhawa ने अपनी एक अलग पहचान बना कर लाखों लोगों का दिल जीत लिया। आज के समय में ममता कच्छावा भारत के विभिन्न राज्यों में जाकर अपनी प्रस्तुतियां देती है और अपनी मीठी आवाज के माध्यम से लोगो के दिलों में अपनी एक अलग पहचान बनाई हुई है।

आज के इस पोस्ट में हम आपको बताएँगे गायिका ममता कच्छावा की जीवनी, आयु, परिवार, शिक्षा, जाति, जर्नी के बारे में बताएंगे।

Singer Mamta Kachhawa Biography in Hindi

पूरा नामममता कच्छावा
निक नामममता
जन्म23 जनवरी 2009
उम्र13 साल
जन्म स्थानबीकानेर जिले के जैसलसर गांव नोखा
व्यवसायसिंगर
जातिकच्छावा
धर्महिन्दू

        Singer Mamta Kachhawa Social Media Accout

Social Media NameUser ID
InstagramSinger Mamta Kachhawa
FaceBookSinger Mamta Kachhawa
YouTubeSinger Mamta Kachhawa
TwitterSinger Mamta Kachhawa

Singer Mamta Kachhawa Birth, Place, Family

ममता कच्छावा का जन्म बीकानेर जिले के जैसलसर गांव नोखा में 23 जनवरी 2009 को हुआ। Mamta Kachhawa के परिवार में इनकी माताजी, पिता सागर सिंह कच्छावा उर्फ बजरंग कच्छावा,बहन खुशबू कच्छावा और भाई कुलदीप कच्छावा है।

पिता का नामश्री सागर सिंह कच्छावा
भाई का नामकुलदीप कच्छावा
बहन का नामखुशबू कच्छावा

Singer Mamta Kachhawa Education, Qualification

ममता कच्छावा अभी नवीन आदर्श विद्या मंदिर नोखा में कक्षा 10 में अध्यनरत है।

School ( स्कूल )नवीन आदर्श विद्या मंदिर नोखा

Singer Mamta Kachhawa Career Journey

राजस्थानी भजनों, मारवाड़ी एवं देशभक्ति गानों तथा शास्त्रीय संगीत में ख्यातनाम ममता कच्छावा मात्र 5 वर्ष की उम्र में ही संगीत क्षेत्र से जुड़ गई । Mamta Kachhawa के पिताजी श्री बजरंग जी कच्छावा स्वयं एक संगीत अध्यापक है,एक दिन उन्होंने ममता कच्छावा को गीत गुनगुनाते हुए सुना तो उन्होंने ममता कच्छावा को संगीत कला में पारंगत बनाना शुरू कर दिया। देखते देखते ही ममता कच्छावा राजस्थान में ही नहीं अपितु सम्पूर्ण भारतवर्ष में ख्यातनाम हो गई।

ममता कच्छावा केवल भजनों तक ही सीमित नहीं रहना चाहती थी। इसलिए Mamta Kachhawa ने खुद को “नानी बाई मायरो कथा वाचन” एवं “मारवाड़ी गानों” में भी पारंगत किया। इनका “म्हारी नखराली भाभी” नाम से प्रसिद्ध राजस्थानी डीजे सॉन्ग “नखरालो देवरियो” ने तो सम्पूर्ण राजस्थान में धूम मचा दी।

“म्हारी नखराली भाभी” गाने को यूट्यूब पर अब तक 100 मिलियन लोगों ने देख लिया है । वैसे ममता कच्छावा पहले से ही संगीत क्षेत्र में काफी नाम कमा चुकी थी लेकिन इस गाने के बाद वह और भी ज्यादा पॉपुलर हो गई। इसके बाद Mamta Kachhawa ने “घर घर मोदी बोले” गाना गाया जो राजनीतिक विचारधारा एवं मोदी को चाहने वालों के अलावा उनके प्रतिद्वंदियों में भी खूब चर्चित रहा।

“घर घर मोदी बोले” गाने ने Mamta Kachhawa की पापुलिरिटी में चार चांद लगा दिए। ममता का एक छोटा भजन “थारी जोत जगे घर घर में सुबह शाम बालाजी” भी खूब चला। Mamta Kachhawa का सपना बॉलीवुड सिंगर बनना है। इससे पहले भी ममता कच्छावा ने हिंदी गानों में अनेकों अवार्ड जीत चुकी है। हालांकि पढ़ाई के चलते ममता कछावा कैरियर से ज्यादा पढ़ाई पर फोकस कर रही हैं।

राजस्थान भजनों की जानी मानी कलाकार आशा वैष्णव ममता कच्छावा की आदर्श कलाकार है इसलिए ममता कछावा को राजस्थान की “छोटी आशा वैष्णव” के नाम से भी जाना जाता है।

ममता कच्छावा इतनी कम उम्र में 900 से अधिक प्रोग्राम कर चुकी है जिसमें से 46 केवल कथा वाचन है। Mamta Kachhawa अब तक सवाई भाट, मुइनुद्दीन मंचला, अनूप जलोटा, प्रकाश माली, आकृति मिश्रा, आशा वैष्णव,अनिल नागौरी, छोटूसिंह रावणा सहित अनेक जानी मानी हस्तियों के साथ मंच साझा कर चुकी है।

  • 2016 में जोधपुर गोट टैलेंट कंपटीशन शो विनर
  • 2018 लखोटिया महादेव अंतरराष्ट्रीय भजन कंपटीशन में सांत्वना पुरस्कार जीता

आपको हमारे द्वारा लिखी गयी Singer Mamta Kachhawa Biography in Hindi  पोस्ट अच्छी लगी हो तो, आप हमारे Hindi Biography 2021 वेबसाइट की सदस्यता लेने के लिए Right Side मे दिखाई देने वाले Bell Icon को दबाकर Subscribe जरूर करे।

ये भी पढे :-

Previous articleराम लाल गुर्जर का जीवन-परिचय | Ram Lal Gurjar Biography In Hindi
Next articleडॉ उज्जवल पाटनी का जीवन-परिचय | Dr. Ujjwal Patni Biography in Hindi
मुझे सफल लोगों जीवन के बारे में जानना और लिखना पसंद है तथा इंटरनेट से पैसा कमाना अच्छा लगता है। मैं एक लेखक के साथ-साथ भारतीय YouTuber भी हूँ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here