राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का जीवन परिचय | Draupadi Murmu Biography in Hindi

द्रौपदी मुर्मू (जन्म : 20 जून 1958) एक भारतीय महिला राजनेता हैं। विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र भारत की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति बन गई है तथा प्रतिभा पाटिल के बाद देश की दूसरी महिला राष्ट्रपति है। इसके पहले 2015 से 2021 तक द्रौपदी मुर्मू झारखण्ड की राज्यपाल थीं। Draupadi Murmu जन्म ओड़िशा के मयूरभंज जिले के बैदापोसी गांव में एक संथाल आदिवासी परिवार में हुआ है।

आज के इस पोस्ट में हम आपको बताएँगे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की जीवनी, आयु, शिक्षा, पति, जाति,आय, संपत्ति, परिवार, राजनैतिक जर्नी के बारे में बताएंगे।

Draupadi Murmu Biography in Hindi

पूरा नामद्रौपदी मुर्मू
जन्म20 जून 1958 (आयु 64)
जन्म स्थानमयूरभंज-उड़ीसा
व्यवसायराजनीतिज्ञ
जातिआदिवासी
धर्महिन्दू

        Draupadi Murmu Social Media Accout

Social Media NameUser ID
Instagramअभी सोशल मीडिया अकाउंट नहीं है
FaceBookअभी सोशल मीडिया अकाउंट नहीं है
Twitterअभी सोशल मीडिया अकाउंट नहीं है

Draupadi Murmu Birth, Place, Family

द्रौपदी मुर्मू का जन्म 20 जून 1958 को भारत देश के उड़ीसा राज्य  में मयूरभंज जिले के एक आदिवासी गांव बैदापोसी गांव में हुआ। उनके पिता का नाम बिरंची नारायण टुडू था। उनके दादा और उनके पिता दोनों ही बैदापोसी गाँव के प्रधान रहे।
द्रौपदी मुर्मू ने श्याम शरण मुर्मू से विवाह किया जिससे उनके दो बेटे तथा एक बेटी प्राप्त हुई, लेकिन दुर्भाग्यवश उनके दो बेटों तथा उनके पति का अलग-अलग समय पर निधन हो गया जिस कारण ये काफी ज्यादा डिप्रेशन का शिकार भी रही तथा उनकी बेटी इतिश्री मुर्मू की शादी करा दी  गयी है जो उड़ीसा की राजधानी भुवनेश्वर में रहती है। 

Draupadi Murmu
पिताबिरांची नारायण टुडू
पतिश्याम चरण मुर्मू
बेटीइतिश्री मुर्मू

Draupadi Murmu Education, Qualification

Draupadi Murmu ने अपनी प्राथमिक शिक्षा अपने ही इलाके के स्कूल से पूरा करने के बाद आगे की पढ़ाई के लिए भुवनेश्वर आ गई,  यहाँ  आने के बाद  द्रौपदी मुर्मू ने रमा देवी महिला कॉलेज से अपनी पढ़ाई पूरी कर इसी कॉलेज से इन्होंने ग्रेजुएट की पढ़ाई कंप्लीट की।  
ग्रेजुएशन की पढाई पूरी करने के बाद उड़ीशा गवर्नमेंट में बिजली विभाग में जूनियर असिस्टेंट के तौर पर इन्हें नौकरी प्राप्त हुई। मुर्मू ने यह नौकरी साल 1979 से लेकर के साल 1983 तक पूरी की। इसके बाद द्रौपदी मुर्मू ने साल 1994 में रायरंगपुर में मौजूद अरबिंदो इंटीग्रल एजुकेशन सेंटर में टीचर के तौर पर काम करना चालू किया और यह काम इन्होने 1997 तक किया।

Draupadi Murmu
School ( स्कूल )प्राथमिक शिक्षा बैदापोसी
College ( कॉलेज )रमा देवी महिला कॉलेज भुवनेश्वर
Degree ( डिग्री )ग्रेजुएट

द्रौपदी मुर्मू की राजनैतिक जर्नी [ Draupadi Murmu Political journey ]

  • साल 1997 में पहली बार ओडिशा के रायरंगपुर जिले से द्रौपदी मुर्मू जिला पार्षद चुना गया, साथ ही यह रायरंगपुर की उपाध्यक्ष भी बनी।
  • राइरांगपुर विधानसभा क्षेत्र से पहली बार भाजपा के टिकट पर द्रौपदी मुर्मू विधायक चुनी गयीं।
  • उड़ीसा गवर्नमेंट में राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार के तौर पर द्रौपदी मुर्मू को साल 2000 से लेकर के साल 2004 तक ट्रांसपोर्ट और वाणिज्य डिपार्टमेंट संभालने का मौका मिला।
  • साल 2002 से 2004 तक उड़ीसा गवर्नमेंट के राज्य मंत्री के तौर पर पशुपालन और मत्स्य पालन डिपार्टमेंट को भी द्रौपदी मुर्मू ने ही संभाला।
  • वर्ष 2002 से लेकर के वर्ष 2009 तक यह भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के मेंबर भी रही।
  • भारतीय जनता पार्टी के एसटी (ST) मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष के पद को द्रौपदी मुर्मू ने वर्ष 2006 से लेकर के वर्ष 2009 तक संभाला।
  • द्रौपदी मुर्मू वर्ष 2009 में राइरांगपुर से भाजपा के टिकट पर दुबारा विधायक निर्वाचित हुईं।
  • एसटी मोर्चा के साथ ही साथ भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के मेंबर के पद पर द्रौपदी मुर्मू वर्ष 2013 से लेकर के वर्ष 2015 तक रही
  • द्रौपदी मुर्मू ने झारखंड के राज्यपाल के पद को वर्ष 2015 में प्राप्त किया और यह इस पद पर वर्ष 2021 तक पद पर बनी रही।
  • वर्तमान समय में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन [NDA] ने भारत में 2022 में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के लिये Draupadi Murmu को अपना उम्मीदवार घोषित किया हैं।
  • अब द्रौपदी मुर्मू देश की पहली आदिवासी और प्रतिभा पाटिल के बाद दूसरी महिला राष्ट्रपति बन गई है।

योगी आदित्यनाथ के जीवन से जुड़े रोचक तथ्य जाने

Draupadi Murmu Achievement/ Net worth

  • द्रौपदी मुर्मू को साल 2007 में नीलकंठ पुरस्कार सर्वश्रेष्ठ विधायक के लिए प्राप्त हुआ था। यह पुरस्कार इन्हें ओडिशा विधानसभा के द्वारा किया गया था।
शुद्ध संपत्ति₹4.8 LAKHS

आपको हमारे द्वारा लिखी गयी Draupadi Murmu Biography in Hindi  पोस्ट अच्छी लगी हो तो, आप हमारे Hindi Biography 2021 वेबसाइट की सदस्यता लेने के लिए Right Side मे दिखाई देने वाले Bell Icon को दबाकर Subscribe जरूर करे। 

प्रथम आदिवासी महिला राज्यपाल

द्रौपदी मुर्मू

द्रौपदी मुर्मू कौन है?

द्रौपदी मुर्मू (जन्म : 20 जून 1958) एक भारतीय महिला राजनेता हैं। भारत के सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन [NDA] ने भारत में 2022 में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के लिये Draupadi Murmu को अपना प्रत्याशी घोषित किया हैं।

द्रौपदी मुरमू किस समुदाय से ताल्लुक रखती हैं?

आदिवासी समुदाय

ये भी पढे :-

Previous articleस्वामी सत्यप्रकाश जी महाराज का जीवन परिचय | Swami Satyaprakash Ji Maharaj Biography in Hindi
Next articleशंकर सोनू का जीवन-परिचय | Shankar Sonu Biography In Hindi
मुझे सफल लोगों जीवन के बारे में जानना और लिखना पसंद है तथा इंटरनेट से पैसा कमाना अच्छा लगता है। मैं एक लेखक के साथ-साथ भारतीय YouTuber भी हूँ।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here